राज्य सरकार ने शेर व शेरनी को दिया नया नाम

राज्य सरकार ने शेर और शेरनी के नाम लेकर हुए विवाद के बाद अब नये नाम तय किये हैं.

कोलकाता. राज्य सरकार ने शेर और शेरनी के नाम लेकर हुए विवाद के बाद अब नये नाम तय किये हैं. राज्य सरकार ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को त्रिपुरा से आये शेर व शेरनी के लिए नाम प्रस्तावित किये हैं. शेर का नाम सूरज और शेरनी का नाम तान्या रखने की सिफारिश की है. पहले शेर का नाम अकबर और शेरनी का नाम सीता था. इन्हें एक ही बाड़े में एक साथ रखा गया था. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था. इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद् की स्थानीय इकाई ने कलकत्ता हाइकोर्ट की जलपाईगुड़ी बेंच में अपील की थी. कलकत्ता हाइकोर्ट की जलपाईगुड़ी बेंच ने अपने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि इस प्रकार के विवाद से बचा जाना चाहिए. विवादास्पद नाम नहीं होने चाहिए. इसके बाद अब राज्य सरकार ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को नये नाम भेज दिये हैं. शेर और शेरनी को सिलीगुड़ी स्थित सफारी पार्क में रखा गया है. इसी साल फरवरी में मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा था कि धर्मनिरपेक्ष मुगल सम्राट के नाम पर दूसरे शेर अकबर का नाम रखने का समर्थन नहीं करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >