बंगाल : जलपाईगुड़ी में पिटाई से नाराज छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़, हेडमास्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

जलपाईगुड़ी के एक स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्रों का हंगामा देखने को मिला. पिटाई से नाराज छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और हेडमास्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस ने हेडमास्टर को बचाया और अस्पताल पहुंचाया.

जलपाईगुड़ी : बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित एक स्कूल में शिक्षक दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा हो गया. कार्यक्रम के दौरान पिटाई से नाराज छात्रों ने न केवल स्कूल में तोड़फोड़ की बल्कि हेडमास्टर को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस ने हेडमास्टर धर्मचंद बरुई को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. विद्यालय में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई. कुछ छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला. हालांकि, हेडमास्टर ने इस घटना के कारण के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

पुलिस ने हेडमास्टर को अस्पताल पहुंचाया

यह घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है. जलपाईगुड़ी जिला विद्यालय में शिक्षक दिवस के विशेष भोज का आयोजन था. जलपाईगुड़ी के इस विद्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही. हेडमास्टर आगे दौड़ रहे हैं. विद्यालय के विद्यार्थियों का एक समूह उनके पीछे दौड़ रहा है. तभी पीछे से कोई ज़ोरदार धक्का लगता है. हेड मास्टर ज़मीन पर गिर पड़ते हैं. फिर छात्र उनपर टूट पड़ते हैं. इतने में पुलिस आ जाती है और उन्हें उठाती हैं. तब तक प्रधानाध्यापक के सिर से खून बह रहा होता है.

छात्रों का क्या है कहना

आरोप है कि हेडमास्टर ने कार्यक्रम के दौरान एक कमरे में बैठे कुछ छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी. इससे कई छात्र घायल हो गए. यह भी आरोप है कि कुछ छात्र बुरी तरह घायल हो गए और उनके शरीर से खून बहने लगा. छात्रों की हुई बेरहमी से पिटाई के बाद कुछ छात्र उग्र हो गये और स्कूल में तोड़फोड़ करने लगे. इसी दौरान हेड मास्टर पर भी छात्रों ने हमला किया. छात्रों ने हेडमास्टर के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उनकी नसें फट गईं हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक भी कुछ बोलने को तैयार नहीं

स्कूल में काफी देर तक तोड़फोड़ जारी रहा. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई. स्कूल के शिक्षक भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. स्थानीय मीडिया से बात करते हुए एक शिक्षक ने कहा कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ. उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि हेडमास्टर ने कमरे में बैठे छात्रों की क्यों पिटाई की. उन्होंने कहा कि इस घटना से स्कूल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >