मुख्यमंत्री ने दिया दार्जिलिंग को नया बैली ब्रिज, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

दार्जिलिंग के लोगों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। बालासन नदी पर बना नया बैली ब्रिज जनता को समर्पित कर दिया गया है, जिससे मिरिक से सिलीगुड़ी तक का सफर बेहद आसान हो गया है। इस पुल के बनने से पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

दार्जिलिंग के लोगों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दूधिया में बालासन नदी पर बने नये बैली ब्रिज को जनता को समर्पित कर दिया. इस पुल के शुरू होते ही मिरिक से सिलीगुड़ी तक का सफर फिर से आसान हो गया है.

20 दिन में तैयार हुआ ब्रिज : राजू बिष्ट

कार्यक्रम में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पुल बहने के सिर्फ 20 दिन के अंदर इसे बनाकर शुरू कर देना बताता है कि बंगाल की नयी सरकार जनता की समस्या के समाधान के लिए कितनी तत्पर है.


पुल बनने से पर्यटन को मिलेगी नयी रफ्तार

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों मिरिक, दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में आने वाले पर्यटकों के लिए यह पुल बहुत जरूरी था. अब मानसून में भी आवागमन बाधित नहीं होगा. इस पुल के शुरू हो जाने से होटल, होम-स्टे, टैक्सी और लोकल कारोबार से जुड़े लोगों ने भी राहत की सांस ली है. पर्यटकों के आने का सीधा लाभ उन्हें मिलेगा.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार बदलेगी पहाड़ों की सूरत, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी समेत 5 शहर बनेंगे ‘हिमालयी पर्वतीय शहर’

पहाड़ के विकास और विश्वास की नयी शुरुआत : सांसद

सांसद राजू बिष्ट ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- यह सिर्फ एक पुल नहीं है. यह पहाड़ के विकास और विश्वास की नयी शुरुआत है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में अब पहाड़, तराई और डुआर्स को प्राथमिकता मिल रही है.

रंग लायी सेना और प्रशासन की मेहनत

इस पुल को रिकॉर्ड समय में बनाने में भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड, जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने अथक परिश्रम किया. सांसद ने सभी का आभार जताते हुए इसे नागरिक-सेना समन्वय का शानदार उदाहरण बताया.

ये भी पढ़ें: अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणाएं- कोलकाता में दौड़ेंगी नयी पीढ़ी की 60 ट्रेनें, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन

हिल डेस्टिनेशन बनेगा दार्जिलिंग : बिष्ट

राजू बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दार्जिलिंग को एक सुरक्षित, समृद्ध और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसे हिल डेस्टिनेशन बनाने का काम तेजी से हो रहा है. अब मिरिक की झील, चाय बागान और पहाड़ों की वादियां पर्यटकों के लिए फिर से खुल गयी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >