PM Modi Mega Rally Siliguri: उत्तर बंगाल की राजनीतिक राजधानी सिलीगुड़ी एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजने को तैयार है. आगामी रविवार (12 अप्रैल) को सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल चुनावी जनसभा होने जा रही है. इस मेगा रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. गुरुवार को दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद दावा किया कि इस बार सिलीगुड़ी में ऐतिहासिक भीड़ जुटेगी.
युद्ध स्तर पर तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रविवार की रैली के लिए कावाखाली मैदान में मंच निर्माण का काम शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी (SPG) की टीम ने इलाके को अपने घेरे में ले लिया है. स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार समन्वय बना रही हैं. सांसद राजू बिष्ट ने कहा- प्रधानमंत्री को सुनने के लिए न केवल सिलीगुड़ी, बल्कि पहाड़ और उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में समर्थक पहुंचेंगे. यह रैली बंगाल चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगी.
दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, शाह और योगी भी आयेंगे
राजू बिष्ट ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री की इस रैली के बाद उत्तर बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारकों का सिलसिला शुरू हो जायेगा. आने वाले दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा भी उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी रैलियां और रोड शो कर सकते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वोटर लिस्ट में धांधली पर ममता सरकार पर प्रहार
राजू बिष्ट ने मतदाता सूची (SIR) से बड़ी संख्या में नाम हटाये जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य प्रशासन को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एक सुनियोजित साजिश के तहत वैध मतदाताओं के नाम काटे हैं. बिष्ट ने स्वीकार किया कि इस कदम से कुछ हद तक भाजपा को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन जनता इसका जवाब ईवीएम (EVM) के जरिये देगी.
इसे भी पढ़ें : सिउड़ी में गरजे मोदी- आपने पीएम बनाया, अब बंगाल में भाजपा का सीएम बनवाएं, डबल इंजन से होगा दोगुना विकास
उत्तर बंगाल का चुनावी गेट-वे है सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी की यह रैली भाजपा के लिए सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. यहां से प्रधानमंत्री पहाड़ और तराई-डुआर्स की सीटों को एक साथ साधेंगे. जैसे-जैसे रविवार का दिन करीब आ रहा है, कावाखाली का मैदान छावनी में तब्दील होता जा रहा है और कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह, जानें कब और कहां
आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब
बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद
