छात्रा के साथ बीएसएफ जवान ने की छेड़छाड़

बालूरघाट. स्कूल जा रही पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पर लगा है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिली के उजाल इलाके की है. शनिवार को इसकी खबर लगते ही इलाके में खलबली मच गयी. पीड़िता के परिवार वालों […]

बालूरघाट. स्कूल जा रही पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पर लगा है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिली के उजाल इलाके की है. शनिवार को इसकी खबर लगते ही इलाके में खलबली मच गयी.

पीड़िता के परिवार वालों की ओर से हिली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. बीएसएफ के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा हिली गर्ल्स स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है. पिता रोजगार के लिए दूसरे राज्य में हैं.

वह आज दिन के 10 बजे स्कूल जा रही थी. रास्ते में कुमार वीर नामक एक बीएसएफ जवान शौच कर रहा था. यह देखकर छात्रा रूक गयी. कुछ देर बार वह स्कूल की ओर रवाना हुयी. आरोप है कि उसी समय उस जवान ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी. छात्रा चिखने लगी. उसकी चीख सुनकर कुछ लोग भी वहां आ गए. उसके बाद उस जवान ने छात्रा को छोड़ दिया. उसके बाद वह छात्रा स्कूल नहीं जाकर घर आ गयी और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी. उसके बाद परिवार वालों की ओर से हिली थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी. आरोपी जवान के खिलाफ इससे पहले भी इस प्रकार की शिकायतें दर्ज होने की बात पुलिस सूत्रों ने बतायी है. परिवार वालों ने आरोपी जवान के खिलाफ कार्यवाइ की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >