कीर्तन स्थल पर घुसे सांड़, भगदड़ में 20 घायल

मालदा. हरिनाम कीर्तन के दौरान अचानक दो सांड़ आपस में भिड़ गये. इस कारण वहां भगदड़ मच गयी, जिसमें एक शिशु सहित 20 लोग घायल हो गये. घायलों में भाग्य मंडल (40) की हालत गंभीर है. उसे कोलकाता रेफर किया गया है. जबकि अन्य घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. गुरुवार […]

मालदा. हरिनाम कीर्तन के दौरान अचानक दो सांड़ आपस में भिड़ गये. इस कारण वहां भगदड़ मच गयी, जिसमें एक शिशु सहित 20 लोग घायल हो गये. घायलों में भाग्य मंडल (40) की हालत गंभीर है.

उसे कोलकाता रेफर किया गया है. जबकि अन्य घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. गुरुवार रात को यह घटना हबीबपुर थाना के आइहो ग्राम पंचायत के अधीन गांधी नगर गांव में हुई. जानकारी के अनुसार दो सांड़ों के बीच भिड़ंत के बाद भगदड़ में माधवी सिंह (30), रूम्पा मंडल (22), मेघली मंडल (एक), चंदना सिंह (25), प्रतिभा सिंह (32) सहित कुल 20 लोग घायल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >