यादवपुर : एटीएम की जानकारी हासिल कर अकाउंट से निकाले 77 हजार रुपये

कोलकाता : एक महिला के पास से एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर शातिर बदमाश ने उनके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन तरीके से 77 हजार रुपये निकाल लिये. घटना यादवपुर इलाके के गुलाम हुसैन शाह रोड की है. पीड़ित महिला का नाम उमा पुतटूंडा है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि आदित्य सेन नामक […]

कोलकाता : एक महिला के पास से एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर शातिर बदमाश ने उनके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन तरीके से 77 हजार रुपये निकाल लिये. घटना यादवपुर इलाके के गुलाम हुसैन शाह रोड की है. पीड़ित महिला का नाम उमा पुतटूंडा है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि आदित्य सेन नामक एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और खुद को एक सरकारी बैंक का अधिकारी बता कर एटीएम कार्ड अनलॉक करने के बहाने उनके बैंक अकाउंट से 77 हजार रुपये किस्तों में निकाल लिया. इधर अकाउंट से रुपये निकाले जाने का मोबाइल में मैसेज आने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत यादवपुर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >