होम कांड : दो फरार किशोरों का अब तक पता नहीं

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के सरकारी कोरक होम से फरार आठ किशोरों में से दो किशोरों का अब तक कोई अता-पता नहीं है. जबकि इस पूरे मामले की जांच जिला पुलिस के साथ-साथ सीआइडी भी कर रही है. यहां उल्लेखीय है कि इस कोरक होम से आठ किशोर गुरूवार की देर फरार हो गय थे. इन […]

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के सरकारी कोरक होम से फरार आठ किशोरों में से दो किशोरों का अब तक कोई अता-पता नहीं है. जबकि इस पूरे मामले की जांच जिला पुलिस के साथ-साथ सीआइडी भी कर रही है. यहां उल्लेखीय है कि इस कोरक होम से आठ किशोर गुरूवार की देर फरार हो गय थे.
इन लोगों ने पहले दीवार तोड़ी और दो-तल्ला से चादरों को रस्सी बनाकर नीचे उतर गये और फरार हो गये. इनमें से छह किशोरों को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो किशोर अभी भी फरार हैं. इन दोनों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन पकड़ पाना संभव नहीं हुआ है. शनिवार को भी सीआडी तथा पुलिस के अधिकारियों ने शहर के रेसकोर्स पाड़ा स्थित इस होम का दौरा किया. सीआइडी सूत्रों के अनुसार इस कांड में मुख्य मास्टर माइंड नागालैंड का किशोर है. जिन छह लोगों को दोबारा पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ के बाद यह साफ है कि नागालैंड के किशोर ने ही भागने की यह योजना बनायी. पूछताछ के बाद दोबारा पकड़े गये किशोरों ने बताया है कि वह लोग पिछले 13 दिनों से आलमारी के पीछे दीवार काटने में लगे हुए थे.
पहले छेनी-हथौड़ी से दीवार को थोड़ा सा काटा गया. उसके बाद लोहे के रॉड से छेद को बड़ा कर दिया. इन किशोरों ने बताया कि यहां रहने वाले और बच्चों को इस बात की जानकारी थी. लेकिन नागालैंड के किशोर ने ही किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी दी थी. यहां रह रहे अन्य बच्चे इस बात को जानते हुए भी डर से किसी को बता नहीं सके.
पूछताछ के दौरान उन लोगों ने आगे बताया कि यहां से फरार होने के बाद सिलीगुड़ी जाने की योजना थी. उसके बाद वहां से सभी लोग अलग-अलग कहीं भाग जाते. नागालैंड के किशोर को पकड़ने के लिए पुलिस जी-तोड़ कोशिश कर रही है. नागालैंड पुलिस से भी संपर्क साधा गया है. सीआइडी ने दीवार तोड़ने के लिए उपयोग में लाये गये छेनी तथा हथौड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है. इन लोगों के पास ऐसे औजार कहां से आये, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >