लाभार्थियों को मालदा आने की जरूरत नहीं

मालदा : 69 हजार लाभार्थियों तक प्रशासनिक अधिकारी सरकारी परिसेवा पहुंचा देंगे, इसके लिए किसी को मुख्यमंत्री की सभा में नहीं आना होगा. नवान्न के निर्देश पर ग्राम पंचायत और ब्लॉक से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता और उपकरण 69 हजार लाभार्थियों तक पहुंचाये जायेंगे. मंगलवार को यह खबर जिला प्रशासनिक सूत्रों ने […]

मालदा : 69 हजार लाभार्थियों तक प्रशासनिक अधिकारी सरकारी परिसेवा पहुंचा देंगे, इसके लिए किसी को मुख्यमंत्री की सभा में नहीं आना होगा. नवान्न के निर्देश पर ग्राम पंचायत और ब्लॉक से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता और उपकरण 69 हजार लाभार्थियों तक पहुंचाये जायेंगे. मंगलवार को यह खबर जिला प्रशासनिक सूत्रों ने दी. यह नयी व्यवस्था मालदा से ही शुरू हो रही है.
गरमी के मौसम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बुलाना प्रशासन को सही कदम नहीं लगा, इसलिए नवान्न नयी व्यवस्था के पालन का निर्देश दिया है. अब लाभार्थियों को अपने-अपने इलाके में ही ग्राम पंचायत और ब्लॉक से परिसेवा दे दी जायेगी. यह सब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दिन 4 मई को ही होगा. एक तरह मुख्यमंत्री मालदा शहर के डीएसए मैदान में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी, उदघाटन करेंगी और सरकारी परिसेवा प्रदान करेंगी, तो दूसरी तरह उसी समय 69 हजार लाभार्थी अपने-अपने इलाके में लाभान्वित हो रहे होंगे.
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शताब्दी एक्सप्रेस से मालदा टाउन स्टेशन पर उतरेंगी. स्टेशन पर तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थक उनका स्वागत करेंगे. टाउन स्टेशन से मुख्यमंत्री गौड़ भवन पहुंचेंगी. इसके बाद बुधवार सुबह वह मालदा से दक्षिण दिनाजुपर के बुनियादपुर जायेंगी. वहां प्रशासनिक बैठक और सरकारी परिसेवा प्रदान करने का कार्यक्रम है.
अगले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री मालदा में प्रशासनिक बैठक करेंगी. मालदा कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशासनिक बैठक निपटाने के बाद मुख्यमंत्री डीएसए मैदान पहुंचेंगी, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी. साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगी. डीएसए मैदान के मंच से 17 सरकारी योजनाओं के 79 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अपने हाथों से गाड़ी, ट्रैक्टर, ट्रिलर, जमीन पट्टा, रेशम उद्योग से जुड़े उपकरण, साइकिल, कन्याश्री आर्थिक सहायता आदि प्रदान करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >