सरकारी होम से किशोर भागा

जलपाईगुड़ी : एक बार फिर जलपाईगुड़ी कोरक होम से एक आवासिक के फरार होने की घटना घटी है. होम प्रबंधन की ओर से इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.सरकारी होम से एक किशोर के भाग जाने की घटना से यहां सनसनी मची हुयी है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के […]

जलपाईगुड़ी : एक बार फिर जलपाईगुड़ी कोरक होम से एक आवासिक के फरार होने की घटना घटी है. होम प्रबंधन की ओर से इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.सरकारी होम से एक किशोर के भाग जाने की घटना से यहां सनसनी मची हुयी है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरार किशोर का नाम कैलाश राजवंशी(10) है.प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे फुटबॉल की कोचिंग के लिए कोरक होम से निकला. वह जलपाईगुड़ी टाउन क्लब में कोचिंग लेता है.
वहां से उसके दिन के 11.30 बजे होम लौटने की बात है,लेकिन वह वापस नहीं लौटा.उसके बाद ही उसकी तालाशी शुरू कर दी गयी.कहीं पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वह किशोर 31 मार्च 2015 को इस होम में आया था.जलपाईगुड़ी चालल्ड वेलफेयर कमेटी ने उसे होम में रखवाया था.वह अरूणाचल प्रदेश के मियो जिले के अपर कालोनी का रहने वाला है.
वह किस कारण यहां होम से फरार हो गया,उसकी तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >