चिकित्सक के खिलाफ महकमा शासक से शिकायत

दुर्गापुर : शहर के रायडांगा उत्तर पल्ली िनवासी चंदन चटर्जी ने दुर्गापुर के एक िनजी अस्पताल के चिकित्सक पर गलत चिकित्सा करने का आरोप लगाते हुये दुर्गापुर महकमा शासक शंख सातरा से लिखित शिकायत की है. उन्होंने िचकित्सक तथा अस्पताल प्रबंधन के िखलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. महकमा शासक ने उन्हें इस […]

दुर्गापुर : शहर के रायडांगा उत्तर पल्ली िनवासी चंदन चटर्जी ने दुर्गापुर के एक िनजी अस्पताल के चिकित्सक पर गलत चिकित्सा करने का आरोप लगाते हुये दुर्गापुर महकमा शासक शंख सातरा से लिखित शिकायत की है. उन्होंने िचकित्सक तथा अस्पताल प्रबंधन के िखलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. महकमा शासक ने उन्हें इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन िदया है.
उल्लेखनीय है िक शहर के रायडांगा उत्तर पल्ली के चंदन चटर्जी की बहन लता चटर्जी को दो मई 2016 को शहर के एक िनजी अस्पताल में पेट दर्द होने पर भरती कराया गया था. तीन मई को चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किया गया था. छह मई को स्वस्थ बताकर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन दो दिन के बाद ऑपरेशन वाली जगह सूजन होने के कारण पेशाब में तकलीफ शुरू हो गयी. दुबारा अस्पताल में भरती करने पर पता चला िक बड़ी आंत काटकर िनकाल दी गयी है. इस कारण उसे पेशाब में परेशानी हो रही है.
अस्पताल के चिकित्सक से संपर्क करने पर उसने बताया िक आंत में खराबी होने के कारण उसे काट कर निकाल दिया गया है. लेकिन मरीज बहुत जल्द ठीक हो जायेगी. लेिकन अब तक वह स्वस्थ नहीं हो पायी है. चिकित्सा में हुयी गड़बड़ी को लेकर चंदन चटर्जी ने महकमा शासक को अस्पताल के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. दुर्गापुर महकमा शासक शंख सांतरा ने कहा कि विषय के बारे में जानकारी मिली है. इसके लिये स्वास्थ्य जांच कमेटी बनायी गयी है. इसमें दुर्गापुर महकमा अस्पताल के स्त्री विशेषज्ञ शामिल होंगे. जांच-पड़ताल में यदि वे दोषी पाये तो अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >