रानीगंज सिटीजन फोरम सौंपेगा मांगपत्र, बैठक में िलया निर्णय
रानीगंज : रानीगंज सिटीजन फोरम की बैठक एनएसबी रोड स्थित संस्था के सदस्य अरविंद सिंघानिया के कार्यालय में की गयी. अध्यक्षता अध्यक्ष डॉक्टर रामदुलाल बोस ने की. श्री बोस ने कहा िक लंबे आंदोलन के पश्चात आसनसोल को लेकर पश्चिम बर्दवान िजला बना.
यह अत्यंत ही हर्ष का विषय है. लेिकन रानीगंज को पुन: अनुमंडल का दर्जा नहीं िदये जाने की टीस रानीगंजवािसयों को रह गयी. 1846 से 1906 तक रानीगंज अनुमंडल था. लेिकन उसके बाद उससे अनुमंडल का दर्जा छीन िलया गया. यहां के िनवािसयों की सदैव मांग रही है िक रानीगंज को अनुमंडल का दर्जा िमले तािक इसकी गरिमा और बढ़े. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में रानीगंज नगरपािलका का विलय िकये जाने पर शहर के िवकास को लेकर प्रशासन से काफी उम्मीदंे थीं लेिकन वे पूरी नहीं हुयीं. बोरो से जो उम्मीदें हैं, वह भी पूरी नहीं हो रही हैं. उन्होंने बताया कि रानीगंज शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं. राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल है.
नियमित साफ-सफाई के अभाव में शहर में चारों ओर गंदगी फैली हुयी है. सीवरेज सिस्टम पूरी तरह से बेकार हो चुका है. नियमित सफाई नहीं होने के कारण अधिकांश नालियां बजबजा रही हैं. संस्था के सदस्य राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के िलये बोरो को उपयुक्त कदम उठाने की जरूरत है. सड़कों की मरम्मत के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग मेयर से की जायेगी.
उन्होंने बताया िक बैठक में निर्णय लिया गया है कि रानीगंज को पुन: सब डिवीजन का दर्जा प्रदान किए जाने के विषय को लेकर फोरम शीघ्र ही राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक, अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी से मिलकर मांग पत्र सौंपेगा. बैठक में अशोक सर्राफ, पवन टंडन, उज्ज्वल पातेसरिया, गौतम घटक, अरविंद सिंघानिया, जितेंद्र सिंघानिया, शेख जािकर आिद प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
