72 हजार के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

बरामद सभी नोट दो-दो हजार रुपये के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से हुई नकली नोटों की बरामदगी मालदा : मालदा के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके के मोहनपुर गांव से 72 हजार रुपये के जाली नोट पुलिस ने बरामद किये. शनिवार देर रात पुलिस ने मोहनपुर गांव में अभियान चलाकर जाली नोट के […]

बरामद सभी नोट दो-दो हजार रुपये के
भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से हुई नकली नोटों की बरामदगी
मालदा : मालदा के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके के मोहनपुर गांव से 72 हजार रुपये के जाली नोट पुलिस ने बरामद किये. शनिवार देर रात पुलिस ने मोहनपुर गांव में अभियान चलाकर जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. उसका नाम मोहम्मद नासिरूद्दीन (45) है.
सभी बरामद नोट दो हजार रुपये के हैं. गिरफ्तार व्यक्ति के घर की आलमारी में ये जाली नोट रखे गये थे. पुलिस ने बताया कि उसे इस बारे में गुप्ता सूत्रों से खबर मिली थी. गिरफ्तार व्यक्ति पर पहले से जाली नोट तस्करी का आरोप है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि नासिरूद्दीन जाली नोट तस्करी में कैरियर का काम करता था. उसके पास से जाली नोट कहां से आये और वह इन नोटों को किसे देने वाला था, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >