चार तल्ला छत से गिरकर छात्र की मौत

सिलीगुड़ी : चार तल्ला छत से गिरकर एक छात्र की मौत हो गयी. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मंगलवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की प्रधान नगर थाना अंतर्गत गुरुंग बस्ती इलाके में घटी है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.शव को […]

सिलीगुड़ी : चार तल्ला छत से गिरकर एक छात्र की मौत हो गयी. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मंगलवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की प्रधान नगर थाना अंतर्गत गुरुंग बस्ती इलाके में घटी है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.शव को पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया . पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
पुलिस ने मृत छात्र की पहचान दार्जिलिंग के अपर पेदोंग इलाका निवासी निकेश तमांग (20) के रूप में की है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पढ़ाई के लिए वह गुरुंग बस्ती इलाके में किराये के मकान में रहता था. इसके साथ और भी तीन छात्र उसी मकान में रहते हैं.
मंगलवार की सुबह अचानक जोर की आवाज सुनकर मकान मालिक तथा उसके अन्य साथी बाहर निकले तो सड़क पर निकेश का शव पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है. छात्र की मौत को लेकर विभिन्न प्रकार की हवा इलाके में चल रही है. कोई इसे हत्या बता रहा है तो कोई आत्महत्या. जबकि प्रधान नगर थाने की पुलिस ने इसे एक घटना करार दिया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. छात्र की मौत आत्महत्या है या हत्या, पुलिस उसकी जांच कर रही है. मृतक के परिवार वालों को घटना से अवगत करा दिया गया है.
मंगलवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के तीन नंबर वार्ड तीन, गुरुंग बस्ती स्थित बीर जवान की प्रतिमा के निकट एक चार तल्ला मकान में घटी है. निकेश अपने तीन दोस्तों के साथ उसी मकान में किराये पर रहता था. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सभी मैनेजमेंट के छात्र है. सोमवार की रात सभी छात्रों ने शराब पी रखी थी. हो सकता है नशे में वह छत से गिर गया हो. यह मात्र एक अनहोनी है या किसी की सोची समझी साजिश, पुलिस उसकी जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >