कोयला से रसायन बनायेगी कोल इंडिया

कोलकाता. कोल इंडिया कारोबार विविधीकरण योजना के तहत कोयले से रसायन बनाने के क्षेत्र में कदम रखेगी. कोयला आधारित मेथेनॉल संयंत्र स्थापित करेगी. एक अधिकारी ने कहा कि कोल इंडिया (सीआईएल) की कोयला से रसायन कारोबार में जाने की योजना है. इसके तहत कंपनी उच्च गुणवत्ता वालेे कोयले को रसायन में बदलेगी. नयी रणनीति क्रियान्वित […]

कोलकाता. कोल इंडिया कारोबार विविधीकरण योजना के तहत कोयले से रसायन बनाने के क्षेत्र में कदम रखेगी. कोयला आधारित मेथेनॉल संयंत्र स्थापित करेगी. एक अधिकारी ने कहा कि कोल इंडिया (सीआईएल) की कोयला से रसायन कारोबार में जाने की योजना है. इसके तहत कंपनी उच्च गुणवत्ता वालेे कोयले को रसायन में बदलेगी.

नयी रणनीति क्रियान्वित करने के लिये पश्चिम बंगाल में मौजूदा दानकुनी कोयला परिसर की पहचान की गयी है जहां कोयला से मेथेनॉल बनाने का संयंत्र स्थापित किया जाएगा. इसके लिये रानीगंज कोलफील्ड से उच्च गुणवत्ता वाले कोयले का उपयोग किया जाएगा.

अधिकारी के अनुसार कोयला गैसीकरण के रास्ते मेथेनॉल संयंत्र शुरू किया जाएगा. कोल इंडिया ने उन वैश्विक प्रतिष्ठित कंपनियों से रुचि पत्र आमंत्रित किया है, जिनके पास कोल गैसीकरण प्रौद्योगिकी हो और वे वाणिज्यिक आधार पर सिंथेसिस गैस (सिनगैस) के उत्पादन के लिये प्रौद्योगिक देने को इच्छुक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >