मेयर को चीन दौरे के लिए मिला निमंत्रण

दार्जिलिंग: चीन के कौंसल जेनरल मा जानवु और सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक यहां एक होटल में हुई. तकरीबन 45 मिनट की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए मा जानवु ने कहा कि चीन के युवा दार्जिलिंग की चाय बहुत पसंद करते हैं. उन्होंने बैठक […]

दार्जिलिंग: चीन के कौंसल जेनरल मा जानवु और सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक यहां एक होटल में हुई. तकरीबन 45 मिनट की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए मा जानवु ने कहा कि चीन के युवा दार्जिलिंग की चाय बहुत पसंद करते हैं. उन्होंने बैठक में चाय से लेकर पर्यटन, शिक्षा आदि पर बातचीत होने की जानकारी दी.

उत्तर बंगाल के विकास पर बातचीत करने के लिए अशोक भट्टाचार्य को आगामी मई महीने में चीन आने का न्योता दिया मा जानवु ने दिया. श्री भट्टाचार्य ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधि टोली के मई महीने में चीन जाने की जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >