अब हर सुबह सुनाई पड़ेगी पूजा की घंटी

कालियागंज. यदि हर सुबह आपके दरवाजे पर पूजा की घंटी बजे, तो इसमें चौंकियेगा नहीं. दरअसल आपको कालियागंज नगरपालिका के कर्मचारी हर सुबह पूजा की घंटी बजाकर जगायेंगे और आपके घर में पूजा के फूल, धूप, माला तथा अन्य पूजन सामग्री आदि उठा ले जायेंगे. इसका मतलब यह नहीं कि नगर निगम के कचरा सफाई […]

कालियागंज. यदि हर सुबह आपके दरवाजे पर पूजा की घंटी बजे, तो इसमें चौंकियेगा नहीं. दरअसल आपको कालियागंज नगरपालिका के कर्मचारी हर सुबह पूजा की घंटी बजाकर जगायेंगे और आपके घर में पूजा के फूल, धूप, माला तथा अन्य पूजन सामग्री आदि उठा ले जायेंगे. इसका मतलब यह नहीं कि नगर निगम के कचरा सफाई विभाग के कर्मचारी आपके घर से पूजन सामग्री इकट्ठा करने आये हैं. दरअसल कचरा साफ-सफाई की जो व्यवस्था पहले से चल रही है, वह अलग से चलती रहेगी.

पूजन सामग्री के इकट्ठा करने से कचरा साफ-सफाई का कोई लेना-देना नहीं है. इस अनोखी योजना की शुरूआत कालियागंज नगरपालिका ने की है. कालियागंज नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक पाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न घरों से पूजन सामग्रियों को इकट्ठा करने के लिए एक अलग से टीम बनायी गई है. इस टीम के सदस्य घर-घर जायेंगे और साफ-सुथड़ा पात्र में पूजन सामग्रियों को इकट्ठा करेंगे. इसका मतलब यह कतई नहीं कि घर से इकट्ठा हुए पूजन सामग्रियों को कचरे में फेंक दिया जायेगा.

नगरपालिका ने पूजन सामग्रियों के निपटान के लिए एक अलग लिपि बनायी है. श्री पाल ने कहा कि हरेक घरों में लोग पूजा-पाठ करते हैं. पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्रियों को नदी में भसा दिया जाता है. शहर में ऐसे घरों की संख्या काफी है जो पूजन सामग्रियों को नदी में भसा नहीं पाते. इन्हीं लोगों की समस्या दूर करने के लिए इस नयी पहल की शुरूआत की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >