हिरण की खोपड़ी और सींग बरामद

जलपाईगुड़ी. शहर के कॉलेज पाड़ा इलाके के एक मैदान में हिरण का सींग और सिर बरामद हुआ है. एक खुले मैदान में हिरण का सींग और सिर पड़ा देखकर इलाके में खलबली मच गयी. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बहुमूल्य सिर और सींग को अपने कब्जे में लिया. […]

जलपाईगुड़ी. शहर के कॉलेज पाड़ा इलाके के एक मैदान में हिरण का सींग और सिर बरामद हुआ है. एक खुले मैदान में हिरण का सींग और सिर पड़ा देखकर इलाके में खलबली मच गयी.
जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बहुमूल्य सिर और सींग को अपने कब्जे में लिया. जलपाईगुड़ी के गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग के वन अधिकारी नुशा गोस्वामी ने बताया कि रविवार की सुबह एक खुले मैदान में हिरण का सींग और खोपड़ी बरामद हुई है. यह काफी पुराना है. वन विभाग की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >