कैलश विजयवर्गीय ने सीएम पर बोला हमला, कहा भाजपा है बंगाल का भविष्य
सिलीगुड़ी. कूचबिहार लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा का कहना है कि चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत है लेकिन तृणमूल चुनाव नियमो का उल्लघंन कर जीत का सपना देख रही है. यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कही.मंगलवार को तृणमूल राज्य सरकार पर उन्होंने […]
सिलीगुड़ी. कूचबिहार लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा का कहना है कि चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत है लेकिन तृणमूल चुनाव नियमो का उल्लघंन कर जीत का सपना देख रही है. यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कही.मंगलवार को तृणमूल राज्य सरकार पर उन्होंने जम कर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि भाजपा ही बंगाल का भविष्य है. तृणमूल ने नौकरशाही का राजनीतिकरण और राजनीति को अपराध में बदल दिया है. तृणमूल सरकार के अबतक के कार्यकाल में कोइ नया उद्योग बंगाल में आया नहीं,बल्कि पुराने कइ उद्योग बंद हो गये है.तृणमूल सरकार विकास की हर राह पर विफल रही है. लोकसभा उप चुनाव 19 नवंबर को होना है.
लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को कूचबिहार आये थे. वहां कइ जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे. सिलीगुड़ी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने तृणमूल पर बड़े ही गंभीर आरोपों के गोले दागे. हांलाकि उन्होंने माना कि तृणमूल को जनसमर्थन प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल को अपेक्षा से अधिक सीटे मिली हैं जबकि माकपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत काफी कम हुआ है.
उस चुनाव में भाजपा ही एकमात्र पार्टी रही जिसके वोट प्रतिशत करीब तीन गुणा की बढ़ोत्तरी हुयी है. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी एक नयी पहचान बनाइ है. श्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के राज में पूरे राज्य में आतंक का माहौल बढ़ रहा है.
ममता सरकार के कार्यकाल में राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले मालदा के कालियाचक में थाने को आग के हवाले दिया गया था. इसके बाद तीन और थानों में ऐसी ही वारदात की कोशिश की गयी. एक पुलिस जीप में आग लगाने का मामला सामने आया. ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार अपने बयान में सिंडिकेट राज के खिलाफ सख्त कार्यवायी करने की बात करती हैं, लेकिन आज तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. पूरे राज्य में सिंडिकेट अपना पांव पसार रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि प्रत्येक सिंडिकेट के पीछे तृणमूल नेताओं का नाम जुड़ा हुआ है. कूचबिहार के लोकसभा उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो एकछत्र राज कायम करना चाहती है. राज्य में विरोधियों की मर्यादा का हनन हो रहा है. कूचबिहार के तृणमूल नेता,मंत्री चुनावी नियमो का खुले आम उल्लघंन कर रहे हैं. प्रशासन से लिखित शिकायत करने के बाद भी कोइ कार्यवाही नहीं हो रही है. एक आइएएस अधिकारी का नाम लेते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी हरकतें अधिकारी नहीं बल्कि तृणमूल नेता,मंत्रियो वाली है. लोकसभा उपचुनाव तृणमूल के आतंक में हो रहा है. भाजपा की ओर से तृणमूल के आतंक के खिलाफ करीब 12 मामले पुलिस थाने व चुनाव आयोग का भेजे गये हैं. प्रशासन इन आरोपों पर कोइ ध्यान नहीं दे रही है. कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जिला शासक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था. उन्होंने ममता बनर्जी से निवेदन करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए. जबकि वे राज्य की जनता का शोषण कर रही है.
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल बेरोजगारी की चपेट में है. राज्य के युवा रोजगार की तालाश में पलायन कर रहे हैं. तृणमूल सरकार अब तक एक भी उद्योग को बढ़ा नहीं पायी है .चाय उद्योग पर एक संकट मडरा रहा है. तृणमूल सरकार आर्थिक संकट से भी जूझ रही है. राज्य सरकार पर करीब साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज है. राज्य सरकार पर उत्तर बंगाल की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जनसमर्थन कम है जिसकी वजह से ममता सरकार इसकी उपेक्षा करती आ रही है. उत्तर बंगाल में पर्यटन उद्योग की काफी संभावनाये हैं.
तीन तलाक पर दिया बयान
मुस्लिम संप्रदाय के तीन तलाक का मामला पूरे देश में गहराता जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही है. भाजपा कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रही है. भाजपा को सांप्रदायिक करार देने वाली पार्टियां जाति, धर्म, लिंग आदि के नाम पर समाज को बांट कर अपना राजनीतिक फायदा उठा रही है. कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि तीन तलाक का मामला मुस्लिम संप्रदाय के उन महिलाओं ने उठाया जो तीन तलाक की सतायी हुयी हैं. इस मामले को लेकर केंद्रीय विधि आयोग ने एक प्रश्नावली जारी किया है. केंद्र सरकार किसी भी धर्म के साथ पक्षपात नहीं करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दायर किया है. तीन तलाक को लेकर दूसरा कश्मीर बनाने जैसे बयान देनेवाली पार्टियों और नेता मंत्रियों को अपनी भाषा पर नियंत्रण करना चाहिए. हर मुद्दे पर तृणमूल सुप्रीमो केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराती है.बंगाल के विकास के लिये केंद्र सरकार कटिबद्ध है.