बीएसएफ ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और भ्रष्टाचार से निबटने में स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की.मुख्यालय रायगंज एवं सीमावर्ती इलाके कुमारगंज ब्लॉक में कइ स्थानों पर अपने कर्मचारियों एवं स्थानीय जनता में जागरूकता फैलाने के लिए विविध कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किये गए.इस बार सर्तकता जागरूकता सप्ताह के विशेष रूप से आयोजन करने के लिए 28वीं बटालियन ने पहले से ही काफी तैयारी कर ली थी.
सर्तकता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन 31 अकटूबर को वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने सभी कार्मिकों को भ्रष्टाचार से निबटने की शपथ दिलवायी.सीमावर्ती इलाके में जागरूकता फेलाने हेतु कइ गावों में लोगों को एकत्र कर सर्तकता जागरूकता सप्ताह के बारे में बताया गया. 28 वी बटालियन के जवानो में जागरूकता लाने के लिए कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने विशेष हिदायत जारी किये.इस अवसर पर उप कमांडेट प्रवीण कुमार, राजीव कुमार राय, निरीक्षक सर्तकता देवेन्द्र कुमार वर्मा ने भी जवानों को संबोधित किया.लगातार एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में 28 वी वाहिनी के सभी जवानों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया.
