बीएसएफ, कदमतला में डीआइजी ने दिलायी शपथ

सिलीगुड़ी. बीएसएफ जवानों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर में 31 अक्टूबर से आगामी 5 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएफ, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, कदमतला के प्रांगण में उप महानिरीक्षक/ प्रधान स्टाफ अधिकारी डी हाकिप ने सभी कार्मिकों को […]

सिलीगुड़ी. बीएसएफ जवानों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर में 31 अक्टूबर से आगामी 5 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है.

इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएफ, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, कदमतला के प्रांगण में उप महानिरीक्षक/ प्रधान स्टाफ अधिकारी डी हाकिप ने सभी कार्मिकों को प्रतिज्ञा दिलवाकर किया. उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करना होता है.

प्रत्येक कार्मिक को अपने जीवन में लोभी स्वभाव को खत्म कर सच्चाई, ईमानदारी व दक्षता के साथ लोक सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >