अहलुवालिया के मंत्री बनने से पहाड़ और समतल गदगद

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ सिलीगुड़ी समतल क्षेत्र के भाजपा समर्थक भी गदगद हैं. उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर सोमवार को ही जिला भाजपा नेताओं को मिल गई थी. जिला भाजपा नेता बस उनके शपथ लेने का […]

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ सिलीगुड़ी समतल क्षेत्र के भाजपा समर्थक भी गदगद हैं. उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर सोमवार को ही जिला भाजपा नेताओं को मिल गई थी. जिला भाजपा नेता बस उनके शपथ लेने का इंतजार कर रहे थे. मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एसएस अहलुवालिया के साथ-साथ कुल 19 नये मंत्रियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसएस अहलुवालिया को बतौर राज्य मंत्री अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है. सिलीगुड़ी के लोगों को ऐसे एसएस अहलुवालिया को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की उम्मीद थी. हालांकि उनके राज्य मंत्री बनाये जाने से भी यहां के लोग प्रसन्न हैं. एसएस अहलुवालिया के शपथ ग्रहण के बाद जिला भाजपा के तमाम आला नेता हिलकार्ट रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जमा हुए. यहां जमकर जश्न मनाया गया. भाजपा नेताओं एवं समर्थकों ने एसएस अहलुवालिया को मंत्री बनाये जाने पर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी.

जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा है कि यह दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है. पहली बार दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र का कोई सांसद केन्द्र में मंत्री बना है. भाजपा के जिला सचिव कन्हैया पाठक ने भी एसएस अहलुवालिया को केन्द्रीय मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है.


इस बीच, एसएस अहलुवालिया को मंत्री बनाये जाने पर मोरचा सुप्रीमो बिमल गुरूंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने श्री अहलुवालिया को भी बधाई दी है.
मालूम हो कि देश की आजादी के बाद सन् 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था. तब से लेकर आज पहली बार दार्जिलिंग के किसी सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर दार्जिलिंग के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >