दार्जिलिंग : एक नाबालिग लड़की का अपहरण करनेवाले युवक को अदालत ने साल साल का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुरमाने की सजा सुनायी है. घटना 30 नवंबर 2011 की है. दार्जिलिंग सदर थाने के ऋ षिहाट खासमहल के रहनेवाले फुर्बा तामांग ने अपने ही गांव की एक 17 साल की लड़की का अपहरण बाजार ले जाने के बहाने कर लिया था.
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने 2 दिसंबर, 2011 को आरोपी फुर्बा तामांग को गिरफ्तार कर लिया था. कुछ महीनों आरोपी को जमानत मिल गयी थी. शनिवार को मामले में अंतिम सुनवाई हुई जिसमें जज ने फुर्बा तामांग को दोषी ठहराते हुए सजा दी. यह जानकारी सरकारी वकील प्रणय राई ने दी.
