मालदा. दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गयी. शिक्षक की पहचान राधेश्याम मंडल(31) के रूप में की गयी है. बुधवार की रात यह दर्दनाक हादसा मानिकचक थाना अंतर्गत नाजिरपुर राज्य सड़क पर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक नाजिरपुर से अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर मथुरापुर गांव की ओर जा रहे […]
मालदा. दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गयी. शिक्षक की पहचान राधेश्याम मंडल(31) के रूप में की गयी है. बुधवार की रात यह दर्दनाक हादसा मानिकचक थाना अंतर्गत नाजिरपुर राज्य सड़क पर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक नाजिरपुर से अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर मथुरापुर गांव की ओर जा रहे थे.
शिक्षक के मोटर साईकिल पर और भी दो लोग सवार थे. उनके नाम संजय मंडल(30) और पांडव मंडल(28) है. ये दोनों भी घटना में घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि नियंत्रण खोकर मोटर साईकिल सड़क के किनारे एक चहरदीवारी से टकरा गयी.
तीनों घायलों को रात में ही मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां एक की मौत हो गयी. चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार घायल दोनों की स्थिति नाजुक है.