डकैती की योजना बना रहे पांच सशस्त्र बदमाश गिरफ्तार

मालदा. इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने पांच सशस्त्र बदमाशों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर कोतवाली इलाके टिपाजानी मोड़ से इन पांचों सशस्त्र बदमाशों को पकड़ा गया. इनके पास से चार पाइपगन, सात राउंड कारतूस, एक हंसुआ तथा एक तलवार बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों […]

मालदा. इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने पांच सशस्त्र बदमाशों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर कोतवाली इलाके टिपाजानी मोड़ से इन पांचों सशस्त्र बदमाशों को पकड़ा गया. इनके पास से चार पाइपगन, सात राउंड कारतूस, एक हंसुआ तथा एक तलवार बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पकड़े गये बदमाशों के नाम बादिया मोमिन, मिर भोल्टू, समीजुद्दीन अली, बापी मंडल तथा प्रदीप सरकार है.
यह सभी लोग कालियाचक तथा इंगलिश बाजार थाना इलाके के रहने वाले हैं. शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रसुन बनर्जी ने बताया कि यह सभी पांचों बदमाश टिपाजानी मोड़ में डकैती के उद्देश्य से जमा हुए थे. इंगलिश बाजार थाना पुलिस को इसकी गुप्त जानकारी मिल गई. उसके बाद ही अभियान चलाकर इन सभी को पकड़ लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >