भू-माफिया के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोरचा

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा ब्लॉक के अधीन विभिन्न इलाकों में इन दिनों भू-माफियाओं का उत्पात जारी है. आरोप है कि ये लोग नदी तट पर कब्जा करके अवैध रूप से जमीन की बिक्री कर रहे हैं. बालासन तथा महानंदा नदी के तट पर कब्जा करके उसकी बिक्री की जा रही है. इसी बात के […]

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा ब्लॉक के अधीन विभिन्न इलाकों में इन दिनों भू-माफियाओं का उत्पात जारी है. आरोप है कि ये लोग नदी तट पर कब्जा करके अवैध रूप से जमीन की बिक्री कर रहे हैं. बालासन तथा महानंदा नदी के तट पर कब्जा करके उसकी बिक्री की जा रही है.

इसी बात के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सिलीगुड़ी महकमा के सभाधिपति तापस सरकार को एक ज्ञापन दिया गया. ब्लॉक कांग्रेस नेता बबलू सरकार ने कहा है कि भू-माफिया के लोग जमीन पर अवैध कब्जा कर नदी की धार तक बदल दे रहे हैं.

आनेवाले दिनों में इसके परिणाम भयावह होंगे. भू-माफिया का तांडव रोकने तथा नदी तट से अवैध कब्जा हटाने को लेकर सभाधिपति को ज्ञापन दिया गया है. ऐसा नहीं होने पर बड़े आंदोलन की उन्होंने चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >