कालियाचक में आग्नेयास्त्रों के साथ महिला गिरफ्तार

मालदा. कालियाचक थाना पुलिस ने अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. मंगलवार देर रात कालियाचक थाना क्षेत्र के साइरापुर गांव में अभियान चलाकर पुलिस ने गौतमी घोष (35) नामक महिला की गिरफ्तारी की. उसके घर से एक आधुनिक राइफल, एक रिवाल्वर और एक नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की. इसके अलावा […]

मालदा. कालियाचक थाना पुलिस ने अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. मंगलवार देर रात कालियाचक थाना क्षेत्र के साइरापुर गांव में अभियान चलाकर पुलिस ने गौतमी घोष (35) नामक महिला की गिरफ्तारी की. उसके घर से एक आधुनिक राइफल, एक रिवाल्वर और एक नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की. इसके अलावा राइफल के तीन और छोटी बंदूक के दो कारतूस मिले हैं. इस बरामदगी से साइरापुर गांव में सनसनी फैल गयी है. कालियाचक में इस तरह की बरामदगी नयी नहीं है. लेकिन किसी महिला के पास से गोली-बंदूक की बरामदगी से ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस भी हैरत में है.
मालदा जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कालियाचक के विभिन्न इलाकों में आपराधिक गतिविधियां काफी ज्यादा हैं. इन घटनाओं में हमेशा पुरुष अपराधियों को ही आग्नेयास्त्रों और जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया जाता है. लेकिन अपराध जगत के सरगना अब महिलाओं को भी अपने धंधे में खींचने की कोशिश कर रहे हैं. पैसे के लालच में कई महिलाएं इस तरह की आपराधिक काम में शामिल हो रही हैं. महिलाएं पुलिस को आसानी से चकमा दे देती हैं.
पुलिस सूत्रों ने बताया, गौतमी घोष के घर में हथियार रखे होने की सूचना गुप्त सूत्रों से मिली थी. घर के एक परित्यक्त हिस्से में तलाशी के दौरान इन हथियारों की बरामदगी हुई. इन हथियारों को गिरफ्तार महिला ने अपनी हिफाजत में रखा हुआ था. उसका पति इलाके का दागी अपराधी है. उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी है और वह इलाके से फरार है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला के पति का नाम बताने से फिलहाल इनकार किया है. महिला अभी घर में अकेले रह रही थी और हथियारों की बरामदगी उसी के पास से हुई है.
बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मालदा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया, गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है. इतने सारे हथियार उसके पास कहां से आये और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं, यह सब जानकारी उससे जुटायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >