शांता छेत्री बनीं रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष

दार्जिलिंग. कर्सियांग सीट से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चनाव हारने वालीं शांता छेत्री को दार्जिलिंग जिला अस्पताल के रोगी कल्याण समित का चेयरमैन बनाया गया है.वैसे वह पूर्व विधायकर रह चुकी हैं. राज्य में कुल 13 मेडिकल कॉलेज और 26 जिला अस्पताल हैं,इन अस्पतालों में रोगियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए सरकार […]

दार्जिलिंग. कर्सियांग सीट से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चनाव हारने वालीं शांता छेत्री को दार्जिलिंग जिला अस्पताल के रोगी कल्याण समित का चेयरमैन बनाया गया है.वैसे वह पूर्व विधायकर रह चुकी हैं.

राज्य में कुल 13 मेडिकल कॉलेज और 26 जिला अस्पताल हैं,इन अस्पतालों में रोगियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने रोगी कल्याण समिति का गठन किया है.इससे पहले उतर बंगाल मेडिकल कॉलेज, सिलीगुड़ी जिला अस्पताल,दार्जिलिंग जिला अस्पताल,जलपाइगुड़ी जिला अस्पताल आदि के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन पूर्व उतर बंगाल विकास मंत्री एंव वर्तमान पयर्टन मंत्री गौतम देव थे.राज्य में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव आरएस शुक्ला ने एक पत्र जारी शांता छेत्री को दार्जिलिंग जिला अस्पताल के रोगी कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह से सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के रोगी कल्याण समिति का चेयरमैन पूर्व विधायक रूद्रनाथ भट्टाचार्य का बनाय गया है.

जलपाइगुड़ी अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन विजय चन्द्रर्ग्मन,मालदा मेडिकल कालेज के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन पूर्व मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी,बालुरघाट जिला अस्पताल रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन पूर्व मंत्री शंकर चक्रवर्ती का बनाया गया है. उतर बंगाल मेडिकल कालेज रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन मंत्री गौतम देव होंगे. इस संदर्भ में शांता छेत्री ने मुख्यमंत्री तथा सबंधित विभागीय अधिकारियों का आभार प्रकट किया है और कहा है कि वह जनसेवा के लिए काम करेंगी. याद रहे इससे पहले शांता छेत्री को एनबीएसटीसी के बोर्ड में भी रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >