सिलीगुड़ी : बीमार दो दर्जन बच्चों की हालत में सुधार

सिलीगुड़ी: बीती रात को जहरीला फल अरंडी खाने के बाद एक साथ बीमार पड़े करीब दो दर्जन बच्चों की हालत में अब सुधार देखी जा रही है. सभी बच्चों का इलाज दूसरे दिन भी सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है. खबर लिखे जाने तक किसी भी बच्चे को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. […]

सिलीगुड़ी: बीती रात को जहरीला फल अरंडी खाने के बाद एक साथ बीमार पड़े करीब दो दर्जन बच्चों की हालत में अब सुधार देखी जा रही है. सभी बच्चों का इलाज दूसरे दिन भी सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है. खबर लिखे जाने तक किसी भी बच्चे को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है.
समाजसेवी विश्वजीत चटर्जी ने बताया कि सिलीगुड़ी के एक नंबर वार्ड के करीब दो दर्जन बच्चे कल शाम को काजू समझ कर जहरीला अरंडी नामक फल खेल-खेल में पौधे से तोड़कर खा गए. खाने के करीब आधे-एक घंटे बाद सभी को लगातार उल्टी और दस्त होने लगी. सभी वार्ड के कुलीपाड़ा, बजरंगबली रोड के रहनेवाले हैं. कल शाम को बच्चे सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन कैंपस में स्थित शिव मंदिर के पीछे झाड़ियों में उग आये जंगली पौधे से अरंडी तोड़कर खा गए थे. इन दिनों पूरे वार्ड में यह जंगली पौधा भरा पड़ा है.

खबर सुनकर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पूर्व विधायक रूद्रनाथ भट्टाचार्य अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चों की खबर ली. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से बीमार बच्चों की पूरी रिपोर्ट ली और बच्चों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिय.

साथ ही उन्होंने पीड़ित बच्चों के परिजनों को भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि बीमार पड़े सभी बच्चे गरीब परिवार से हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चों को खाने-पीने मे कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वह खुद बेबी फुड (दूध, हॉर्लिक्स, फल वैगरह) की व्यवस्था करेंगे. अस्पताल के मुख्य स्वास्थय अधीक्षक अमिताभ मंडल ने बताया कि कुल 24 बच्चे अस्पताल में इलाजरत हैं. रात को सभी को भरती किया गया था. सभी को उल्टी व दस्त की शिकायत थी. जहरीला फल खाने के बाद सभी बीमार पड़े हैं. बच्चों के हालत में अब काफी सुधार है. पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही सभी को छोड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >