डीवाइएफआइ का 49वां स्थापना दिवस संपन्न

सिलीगुड़ी. माकपा की युवा विंग डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) ने वृहस्पतिवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया. स्थापना दिवस के उपलक्ष पर युवाओं ने सिलीगुड़ी में रक्तदान का पैगाम दिया. इसके तहत डीवाइएफआइ की जोनल कमेटी के बैनरतले सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में रक्तदान का शिविर लगाया गया . शिविर का शुभारंभ डीवाइएफआइ के दार्जिलिंग […]

सिलीगुड़ी. माकपा की युवा विंग डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) ने वृहस्पतिवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया. स्थापना दिवस के उपलक्ष पर युवाओं ने सिलीगुड़ी में रक्तदान का पैगाम दिया.

इसके तहत डीवाइएफआइ की जोनल कमेटी के बैनरतले सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में रक्तदान का शिविर लगाया गया . शिविर का शुभारंभ डीवाइएफआइ के दार्जिलिंग जिला इकाइ के सचिव शुभाशीष राय ने किया.

इस मौके पर श्री राय ने डीवाइएफआइ के इतिहास और अब-तक के उपलब्धियों से सबों को रू-ब-रू कराया. रक्तदान करने को लेकर युवाओं में काफी जोश देखा गया. रक्त को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा करा दिया गया. शिविर को सफल बनाने में जोनल कमेटी के अध्यक्ष जयंत घोष, सचिव उदयन दासगुप्त के अलावा अन्य कार्यकर्ता व समर्थकों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >