सीयू के वीसी ने राज्यपाल व शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

कोलकाता. कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुगत मार्जित ने अपने कार्यकाल को नहीं बढ़ाये जाने को लेकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय व उच्च शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार कुलपति श्री मार्जित सीयू के अस्थायी कुलपति के रूप में नियुक्त किये गये हैं. वहीं वह सेंटर […]

कोलकाता. कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुगत मार्जित ने अपने कार्यकाल को नहीं बढ़ाये जाने को लेकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय व उच्च शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार कुलपति श्री मार्जित सीयू के अस्थायी कुलपति के रूप में नियुक्त किये गये हैं. वहीं वह सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंस कोलकाता के स्थायी निदेशक हैं.
दूसरी ओर स्थायी रूप से कुलपति को नियुक्त किये जाने को लेकर विश्वविद्यालय में एक चयन कमेटी बनायी गयी है, जो सोमवार से अपना कार्य शुरू करेगी. सूत्रों के अनुसार चयन कमेटी प्रो. मार्जित को स्थायी कुलपति के रूप में नियुक्त करना चाह रही है. चयन कमेटी के लिस्ट में प्रो. मार्जित का नाम प्रथम स्थान पर है. इसे देखते हुए कमेटी के बैठने के पहले प्रो. मार्जित ने राज्यपाल, शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा सचिव को पत्र लिख कर अपनी इच्छा व्यक्त कर दी हैं.

वह कार्यकाल बढ़वाना नहीं चाहते हैं.

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में सीयू के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. सुरंजन दास के कार्यकाल समाप्त होने के बाद अस्थायी तौर पर प्रो. मार्जित को छह महीने के लिए कुलपति बनाया गया था. दोबारा छह महीने बाद उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था, जो 14 जुलाई को खत्म हो रहा है. इससे पहले उन्होंने सरकार को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >