सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के भूतकरण गांव में बुधवार की सुबह आग में झूलस कर मां-बेटी की मौत मौके पर ही हो गयी. सूचना पाकर नक्लबाड़ी थाना के इंस्पेक्टर तपन पाल दलबल के साथ एवं माटीगाड़ा अग्निशमन केंद्र से दमकल कर्मी जब-तक मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही टीन-बेड़े का घर जलकर […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के भूतकरण गांव में बुधवार की सुबह आग में झूलस कर मां-बेटी की मौत मौके पर ही हो गयी. सूचना पाकर नक्लबाड़ी थाना के इंस्पेक्टर तपन पाल दलबल के साथ एवं माटीगाड़ा अग्निशमन केंद्र से दमकल कर्मी जब-तक मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही टीन-बेड़े का घर जलकर खाक हो गया. पुलिस ने मां-बेटी की लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया.
पोस्टमार्टम के बाद दोनों लाश को आज ही परिजनों को सौंप दिया गया. दोनों की शिनाख्त ज्योत्सना सिंह (28) व ढाई वर्ष की बेटी सुष्मिता सिंह के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योत्सना के पति गोपेश सिंह हादसे के दौरान घर पर नहीं थे. वह जरूरी काम से बाहर गये हुए थे.
घर पर मां-बेटी के अलावा और कोई नहीं था. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आग रसोईघर से उठते देखा गया. पड़ोसी कुछ कर पाते उससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया और मिनटों में टीन-बेड़े का घर पूरी तरह जल गया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर हादसे की तफ्तीश शुरू कर दी है. वहीं, दमकल अधिकारी भी इसकी जांच कर रहे हैं.