इस फेर बदल में उत्तर बंगाल के दो जिलों के एसपी भी प्रभावित हुए हैं. मालदा तथा उत्तर दिनाजपुर जिले के पुराने एसपी को फिर से इन दो जिलों में तैनात किया गया है. मालदा के नये एसपी एक बार फिर से प्रसून बनर्जी होंगे. वह सैयद वकार रेजा का स्थान लेंगे.
चुनाव आयोग ने प्रसुन बनर्जी का तबादला कर दिया था.उनके स्थान पर उत्तर दिनाजपुर जिले के एसपी सैयद वकार रेजा को भेजा गया था.इस फेरबदल का सबसे अधिक असर दक्षिण दिनाजपुर जिले के एसपी रशीद मुनीर खान पर हुआ है. श्री खान को राज्य सरकार ने कम्पलसरी वेटिंग में भेज दिया है. माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान कथित रूप से अति सक्रिय रहने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है. राज्य में कुल चार पुलिस अधिकारियों को कंपलसरी वेटिंग में भेजा गया है. वह सभी वही हैं,जिन्हें चुनाव आयोग ने तैनात किया था. इनसभी लोगों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अति सक्रियता का आरोप लगाया था. रशीद मुनीर खान के स्थान पर अर्णव घोष दक्षिण दिनाजपुर जिले के नये एसपी होंगे. कहा जाय तो उन्हें एक बार फिर से अपने पुराने जिले में बहाल कर दिया गया है.
