चुनाव परिणाम के बाद सृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने स्वयं कहा कि दोनों जिलों के विकास की निगरानी वह स्वयं करेंगी. मुख्यमंत्री की इस घोषणा को सभी वरदान मान रहे हैं. तृणमूल नेताओं का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं इन दोनों जिलों की निगरानी करेंगी तो अन्य जिलों के मुकाबले ये दोनों जिले काफी आगे निकल जायेंगे. वर्ष 1972 से 1977 के बीच मालदा का काफी विकास हुआ था. तब तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय मालदा से ही थे. तृणमूल खेमे के अनुसार अतीत के वो दिन फिर से लौटने वाले है.उल्लेखनीय है कि इस बार विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने एतिहासिक जीत दर्ज की है. फिर भी मालदा और दार्जिलिंग जिले में एक भी सीट पर पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी. दोनों जिलों में तृणमूल की इस स्थिति के लिये जिला नेतृत्व को ही दोषी ठहराया जा रहा है. स्वयं ममता बनर्जी ने भी पार्टी में गुटबाजी को इसका जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला नेतृत्व को आड़े हाथों लिया है. एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका ने कहा कि यदि जिले की कमान स्वयं मुख्यमंत्री के हाथों में हो तो बात ही कुछ और होगी. जिले के नागरिकों की समस्या सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी. जिला प्रशासन के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा कर्मचारियों के साथ रही हैं. पे कमिशन आदि को लेकर कुछ समस्या है. जिले की बागडोर उनके हाथों में होगी तो कर्मचारी भी लाभान्वित होगें.
मालदा और दार्जिलिंग के लिए वरदान ना साबित हो जाय तृणमूल की हार
मालदा. मालदा और दार्जिलिंग जिले में तृणमूल को एक तरह से शाप के रूप में वरदान मिल गया है. जिला तृणमूल नेताओं का मानना है कि मालदा और दार्जिलिंग से पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलना एक तरह से दोनों जिले के लिये वरदान है. इन नेताओं का तर्क है कि अब इन दोनों […]

मालदा. मालदा और दार्जिलिंग जिले में तृणमूल को एक तरह से शाप के रूप में वरदान मिल गया है. जिला तृणमूल नेताओं का मानना है कि मालदा और दार्जिलिंग से पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलना एक तरह से दोनों जिले के लिये वरदान है. इन नेताओं का तर्क है कि अब इन दोनों जिलों पर स्वयं तृणमूल सुप्रीमो की निगाहें टिकी रहेगी. पूर राज्य में तृणमूल की ऐतिहासिक जीत हुयी है. इन दोनों जिलों में तृणमूल एक सीट भी नहीं जीत पायी.
सिद्धार्थ शंकर राय की आयी याद: उल्लेखनीय है कि 1972 से 77 तक के राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय मालदा विधानसभा केंद्र से ही विजयी हुए थे. स्वाभाविक रूप से मालदा के प्रति उनकी एक अलग धारणा थी. मालदा के विकास के लिये उन्होंने काफी काम किया था. तृणमूल का मानना है कि जिले से एक भी सीट ना मिलना पार्टी के साथ जनता के लिये भी वरदान साबित होगा. जिले के युवा तृणमूल अध्यक्ष अम्लान भादुड़ी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में काम करने के लिये सभी तत्पर हैं. तृणमूल महिला मोरचा की अध्यक्ष चैताली सरकार ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे विकास को देखना एक बड़ी बात होगी.