दुस्साहस: लीची खिलाने के बहाने बागान ले जाकर दुष्कर्म

मालदा. लीची खिलाने के बहाने एक युवक अपने पड़ोसे की एक पांचवीं की छात्रा को बागान ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. आरोप है कि उसने बलात्कार के बाद बालिका पर वहशियाना जुल्म ढाया. इस हिंसा में छात्रा का दाहिना हाथ टूट गया है. यह घटना मालदा शहर से 40 किलोमीटर दूर मानिकचक थाने […]

मालदा. लीची खिलाने के बहाने एक युवक अपने पड़ोसे की एक पांचवीं की छात्रा को बागान ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. आरोप है कि उसने बलात्कार के बाद बालिका पर वहशियाना जुल्म ढाया. इस हिंसा में छात्रा का दाहिना हाथ टूट गया है. यह घटना मालदा शहर से 40 किलोमीटर दूर मानिकचक थाने की नाजिरपुर ग्राम पंचायत के निरंजनपुर गांव की है.

बीते शनिवार को ही परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में पता चल गया था. लेकिन आरोपी युवक प्रणव मंडल की धमकी के डर से वे मुंह नहीं खोल पाये. लेकिन मंगलवार की सुबह छात्रा और उसके परिवार ने पूरा मामला मोहल्ले के पड़ोसियों को खुलकर बताया. इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ मानिकचक थाने में शिकायत दर्ज करायी.


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम को आरोपी प्रणव मंडल उक्त छात्रा को लीची खिलाने के नाम पर बागान में ले गया. इसके बाद उसने छात्रा को एक गड्ढे में गिरा दिया और उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद उसने छात्रा को बुरी तरह लकड़ी से मारा-पीटा. इस हमले में छात्रा का दाहिना टूट गया. इस घटना के बाद युवक वहां से भाग गया. इसके बाद छात्रा करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंची. बेटी के फटे कपड़े और दर्द से बेहाल देख घरवालों को संदेह हुआ. जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो बेटी ने पूरा माजरा बताया. इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए मानिकचक ग्रामीण अस्पताल ले गये.पीड़िता के अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद प्रणव मंडल और उसका दलबल धमकी देने आया था. उसने धमकी दी कि अगर पुलिस को खबर की तो बेटी की हत्या कर दी जायेगी. इस डर से हम लोग तीन दिन तक खामोश रहे. लेकिन बेटी का टूटा हाथा देखकर पड़ोसियों को संदेह हो गया. पड़ोसियों के दबाव देने पर पीड़िता के मां-बाप ने सबकुछ बता डाला. पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता पेशे से किसान हैं. उनकी दो बेटियां हैं.

पीड़िता छोटी बेटी है. घटना के बाद से वह टूट गये हैं. इधर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी प्रणव मंडल ने एक नाबालिग लड़की पर इसी तरह का अत्याचार किया था. तब उसके परिवार के लोग डर की वजह से मुंह नहीं खोल पाये थे. फिर इस तरह की घटना होने से ग्रामीणों के बीच आक्रोश है. ग्रामीणों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी और उसके लिए कठोर सजा की मांग की. नाजिरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान तृणमूल कांग्रेस के रिंकू मंडल ने भी प्रणव मंडल के लिए सख्ता सजा की मांग की है. इस बारे में पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रजा ने बताया कि आरोपी फरार है. मानिकचक थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >