दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा का इंतजाम

सिलीगुड़ी: लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी युनिटी ने विधाननगर के भीमबार स्थित दृष्टिहीन विद्यालय सेवाश्रम में विद्यार्थियों के लिए कंप्युटर शिक्षा का इंतजाम किया है. इसके तहत विद्यालय में चार कंप्युटर की पूरी व्यवस्था कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कर दिया गया. बतौर अतिथि के रूप में मौजूद लायंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद कुमार अग्रवाल […]

सिलीगुड़ी: लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी युनिटी ने विधाननगर के भीमबार स्थित दृष्टिहीन विद्यालय सेवाश्रम में विद्यार्थियों के लिए कंप्युटर शिक्षा का इंतजाम किया है. इसके तहत विद्यालय में चार कंप्युटर की पूरी व्यवस्था कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कर दिया गया.

बतौर अतिथि के रूप में मौजूद लायंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर से दृष्टिहीन 52 विद्यार्थी कंप्युटर की तालिम ले सकेंगे. इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने जहां सेवाश्रम के पूरे कैंपस में जगह-जगह पौधा रोपण किया वहीं, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेवाश्रम की सफाई भी की.

साथ ही दृष्टिहीन बच्चों के साथ भोजन भी किया. इस सेवामूलक कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी शंकर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, किशन लाल चौधरी एवं क्लब की तरफ से महेश डालमिया, ललीत गर्ग, सौगंध गोयल, कपिल गर्ग, अनुप नकीपुरिया अन्य सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >