सिलीगुड़ी : रेलकर्मी का बेटा बना टॉपर

सिलीगुड़ी : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अलीपुरद्वार स्थित जोनल रेलवे प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल अमर मोहन ठाकुर का बेटा स्कूल टॉपर बना है. अंनुशमन सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा में स्कूल टॉपर हुआ है. उसने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उसकी इस सफलता से परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं. अंनुशमन मालीगांव के […]

सिलीगुड़ी : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अलीपुरद्वार स्थित जोनल रेलवे प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल अमर मोहन ठाकुर का बेटा स्कूल टॉपर बना है. अंनुशमन सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा में स्कूल टॉपर हुआ है.
उसने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उसकी इस सफलता से परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं. अंनुशमन मालीगांव के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है. उसने बताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है और वह इसके लिए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करेगा. अंनुशमन के पिता अमर मोहन ठाकुर ने बताया कि वह भी पहले गुवाहाटी में ही रहते थे. अब उनका तबादला उत्तर बंगाल में अलीपुरद्वार कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >