सदर अस्पताल में गाड़ियों की भरमार

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग के अन्य समस्याओं में से ट्रैफिक समस्या भी एक गम्भीर समस्या है. और तो और, सदर अस्पताल परिसर भी ट्राफिक समस्या से परेशान है. रोज सुबह से लेकर देर शाम तक दार्जिलिंग में ट्राफिक समस्या बनी रहती है. नेशनल हाइवे 55 से लेकर लेबुंग कार्ट रोड, गांधी रोड, लाडेनला रोड के लोग ट्राफिक […]

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग के अन्य समस्याओं में से ट्रैफिक समस्या भी एक गम्भीर समस्या है. और तो और, सदर अस्पताल परिसर भी ट्राफिक समस्या से परेशान है.

रोज सुबह से लेकर देर शाम तक दार्जिलिंग में ट्राफिक समस्या बनी रहती है. नेशनल हाइवे 55 से लेकर लेबुंग कार्ट रोड, गांधी रोड, लाडेनला रोड के लोग ट्राफिक जाम की समस्या से परेशान है. सदर अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में दुर्गम क्षेत्रों से लेकर गांव-बस्ती, चाय बगान और शहरी क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए आते हैं, जिससे अस्पताल परिसर में गाड़ियों की भीड़ लग जाती है.

इस भीड़ की वजह से रोगियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं, कई बार किसी दुर्घटना में इलाज के लिए आये मरीजों को या बाहर भेजने में भीड़ के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या के बारे में जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से जानकारी दी है. लेकिन ट्राफिक जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है. इस संदर्भ में सदर ट्राफिक ओसी अमिताभ घोष से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया है. जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन काम कर रही है. उम्मीद है जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >