सिलीगुड़ी. दहेजलोभी पति द्वारा पत्नी को दुत्कारने का मामला सामने आया है. घटना सिलीगुड़ी के तीन नंबर वार्ड के गुरूंग बस्ती की है. गुरूंग बस्ती निवासी राजेश रजक के लड़के विक्रम रजक और ससुरवालों पर विवाह के दूसरे दिन से ही पत्नी सीमा रजक को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने का आरोप लगा है. जलपाईगुड़ी जिले के उदलाबाड़ी निवासी पशुपति रजक की लड़की सीमा जहां इंसाफ के लिए विवाह के दूसरे दिन से ही गुहार लगा रही है. वहीं उसने अपने पिता व पेशे से धोबी पशुपति रजक को विवाह के पांच महीने बाद ही खो दिया.
सीमा ने अपने पति व फुटपाथ व्यापारी विक्रम रजक, सास मिना देवी, ससुर राजेश व ननद के विरूद्ध इसी महीने की तीन तारीख को प्रधाननगर थाना में नामजद एफआइआर दायर करा दी है. सीमा ने अपनी आपबीती बुधवार को प्रभात खबर के साथ शेयर की. सीमा ने पति और ससुरालवालों के गिरफ्तारीवाले दिन ही थाने से ही छूट जाने पर सवाल उठाया है. उसने बताया कि एफआइआर करने के साथ ही पुलिस ने उसी दिन उसके पति और ससुरालवाले को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वार्ड पार्षद व सिलीगुड़ी नगर निगम में डिप्टी मेयर राम भजन महतो उसी शाम को अपने रसूख के बलबूते सभी को थाने से ही छुड़वा लाए. सीमा ने बताया कि बीते साल 27 अप्रैल को उसका विवाह विक्रम के साथ दोनों परिवारों की सामूहिक रजामंदी और सामाजिक रीति-रिवाज के साथ सेवक स्थित काली मंदिर में हुआ था. विवाह के दूसरे दिन जब वह सिलीगुड़ी के गुरूंग बस्ती स्थित अपने ससुराल पहुंची, उसी दिन से पति और ससुरालवालों ने उसपर दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसने पति और ससुरालवालों पर बेदर्दी के साथ मारने-पीटने व विवाह में मायके वालों से मिले सोने के सभी गहने एवं मंगलसूत्र तक छीन लेने का आरोप लगाया. सीमा ने बताया कि एक दिन तो ससुरालवालों ने सारी हदें पाक कर दी, पति के साथ मिलकर ससुरालवालों ने बुरी तरह पीटा और जलाकर मारने के लिए शरीर पर किरासन तेल भी उड़ेल दिया. पड़ोस के घर में भागकर उसने अपनी जान बचायी.
सीमा ने बताया कि विवाह के पांच महीने बाद पति ने पचास हजार रूपये नगद, एक बाइक, सोने की चैन, अंगुठी वैगरह और देने के लिए वह मुझे व पिता को वापस दबाव देने लगा. इसके लिए उसने बीते साल 20 व 21 अगस्त को उदलाबाड़ी जाकर पिताजी के साथ खूब झगड़ा भी किया और उसने वापस दहेज न देने पर मुझे जान से मारने की धमकी पिताजी को दी. यह धमकी पिताजी बर्दाश्त नहीं कर सके और सदमे में आकर उनका 22 अगस्त को देहांत हो गया.
एफआइआर एक साल बाद दायर करने के सवाल पर सीमा का भाई दिलीप रजक ने बताया कि हमने शादी में ही उनकी सभी मांगे लोगों से कर्ज लेकर जैसे-तैसे पूरी की बहन की विवाह के दूसरे दिन से हम मामले को पारिवारिक स्तर पर ही सुलझाने के प्रयास में थे. इसे लेकर दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के साथ कई बैठक भी हुई. इसके अलावा हमने एनजीओ का भी सहयोग लिया, लेकिन दहेज के लोभियों को समझदारी की बात समझ में नहीं आयी. हर बार बैठक के दौरान पति और ससुरालवाले माफी मांगते और आइंदा ऐसा न करने का वादा करके बहन को ससुराल ले जाते. ले जाने के बाद ही वापस अत्याचार करने लगते. जब बहन को जान से मारने की कोशिश की गयी, तो अब बर्दाश्त की सीमा टूट गयी. अब मैं और पूरा परिवार बहन को इंसाफ दिलाकर ही रहेंगे, चाहे इसके लिए जो हो जाये.

सीमा लेगी तलाक, करेगी ससुरालवालों को बर्बाद : साहसी सीमा का कहना है कि वह पति से तलाक तो लेगी, लेकिन दहेज के लोभी पति और ससुरालवालों को बर्बाद भी करेगी. उसका कहना है कि पति और ससुरालवालों ने तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब मैं भी उनकी जिंदगी नरक में तब्दील करके ही दम लुंगी. जब-तक सभी आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते, वह चुप बैठनेवाली नहीं है. सीमा ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, लेकिन कब-तक भागते फिरेंगे.
इंसाफ दिलाने के लिए आगे आयी समाजसेवी ज्योत्सना अग्रवाल : पीड़िता सीमा को कानूनी सहयोग व इंसाफ दिलाने के लिए अब समाजसेवी, अधिवक्ता व सरकारी संस्था सेंट जोंस एंबुलेंस द्वारा संचालित फैमिली काउंसिलिंग सेंटर की प्रमुख सदस्या ज्योत्सना अग्रवाल आगे आयी है. उन्होंने सीमा को कानूनी सहयोग व इंसाफ दिलाने का आश्वासन भी दिया है. उन्होंने उसे कोर्ट में पति और ससुरालवालों के विरुद्ध घरेलू हिंसा का मामला दायर करने की सलाह दी है.