मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के सामने धमाका

मालदा. मंगलवार को मालदा मेडिकल कॉलेज के पास बम की दहशत से सनसनी फैल गयी. मेडिकल छात्रों के परिसर के सामने जोरदार धमाका सुने जाने का दावा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने किया. दोपहर करीब 12 बजे बम की दहशत से तगड़ा हंगामा खड़ा हो गया. खबर पाकर इंगलिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस […]

मालदा. मंगलवार को मालदा मेडिकल कॉलेज के पास बम की दहशत से सनसनी फैल गयी. मेडिकल छात्रों के परिसर के सामने जोरदार धमाका सुने जाने का दावा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने किया. दोपहर करीब 12 बजे बम की दहशत से तगड़ा हंगामा खड़ा हो गया. खबर पाकर इंगलिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि कुछ बाहरी लोगों ने मेडिकल छात्रों के हॉस्टल के सामने चाकलेट बम फोड़ा है.

वहीं मेडिकल कॉलेज के उप- प्राचार्य अमित दां ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर हमलोग हॉस्टल के सामने पहुंचे. इसके बाद पुलिस को खबर की गयी. मेडिकल कॉलेज सूत्रों ने बताया कि छात्रों का हॉस्टल पूरब की ओर 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है. बम की खबर वहीं से मिली. बीच दोपहर में जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज से छात्रों के बीच हो-हल्ला मच गया.

उप-प्राचार्य अमित दां ने बताया कि जब धमाके की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो पूरा इलाका धुएं से भरा हुआ था. अब यह बम किस तरह का था इस बारे में स्पष्ट तौर पर वह कुछ नहीं कह सकते. बाद में पुलिस वहां पहुंची और कुछ सामग्री जब्त की. अमित दां ने इस घटना के बाद कैंपस में पुलिस के स्थायी बंदोबस्त की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >