ट्रेड लाइसेंस रिनिवल कैंप लगाने की मांग

सिलीगुड़ी. आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल ने वार्ड के व्यवसायियों की सुविधा के लिए वार्ड में ट्रेड लाइसेंस रिनुवल कैम्प लगाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को एक पत्र भी लिखा है. उन्होंने कहा कि अगर आठ नंबर वार्ड में यह कैम्प लगता है, तो संपूर्ण खालपाड़ा […]

सिलीगुड़ी. आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल ने वार्ड के व्यवसायियों की सुविधा के लिए वार्ड में ट्रेड लाइसेंस रिनुवल कैम्प लगाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को एक पत्र भी लिखा है. उन्होंने कहा कि अगर आठ नंबर वार्ड में यह कैम्प लगता है, तो संपूर्ण खालपाड़ा क्षेत्र के व्यवसायियों को सुविधा होगी.
इसके अलावा उन्होंने कमिश्नर से वार्ड में नवनिर्मित शुलभ शौचालय में बिजली कनेक्शन भी लगाने के लिए पत्र लिखा है.श्रीमती मित्तल ने बताया कि वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में कई बिजली के खम्भे जर्जर अवस्था में हैं. इसकी वजह से कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती है़ बिजली विभाग के अधिकारी को पत्र लिख कर तत्काल ठीक करने की मांग उन्होंने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >