लाइन में लगने को लेकर मचा बवाल रोगी के परिजन की काटी कान

मालदा़: डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगने को लेकर हुए बवाल के बीच एक रोगी के परिजन का कान काट लेने का मामला सामने आया है़ गुरूवार की सुबह करीब दस बजे यह घटना मालदा मेडिकल कॉलेज के पांच तल्ला स्थित ओपीडी में घटी है़ पता चला है कि वहां तैनात कई सिविक […]

मालदा़: डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगने को लेकर हुए बवाल के बीच एक रोगी के परिजन का कान काट लेने का मामला सामने आया है़ गुरूवार की सुबह करीब दस बजे यह घटना मालदा मेडिकल कॉलेज के पांच तल्ला स्थित ओपीडी में घटी है़ पता चला है कि वहां तैनात कई सिविक वोलेंटियर के साथ रोगियों के परिजनों की कहासुनी हो रही थी़ उसी दौरान कुछ बदमाशों ने एक रोगी के परिजन का कान काट लिया़ इस घटना में घायल नजरूल इसलाम को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भरती कराया गया है़.
धारदा हथियार से उसके दायें कान को काट दिया गया है़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है़ इस मामले में इंगलिश बाजार थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गयी है़ पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नजरूल इसलाम अपने भाइ हसरत के साथ अपने पिता की चिकित्सा कराने यहां आया था़ ओपीडी में रोगियों की लंबी लाइन लगी हुयी थी़.

नजरूल भी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा़ इसी बीच कुछ बाहरी लोगों ने बीच में घुसने की कोशिश की़ नजरूल ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया़ तभी कुछ बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया़ हमले में उसका कान कट गया है़ इसके बाद हंगामा मचते ही सभी बदमाश वहां से फरार हो गये़ पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रेजा ने कहा है कि इंगलिश बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >