दो ग्राम पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार

कालियागंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज ब्लॉक के अधीन दो ग्राम पंचायतों में इनदिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है़ इन दो ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले हजारों लोग पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. एक तो पानी की कमी और उपर से प्रचंड गरमी ने यहां के लोगों का जीना मुहाल […]

कालियागंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज ब्लॉक के अधीन दो ग्राम पंचायतों में इनदिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है़ इन दो ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले हजारों लोग पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. एक तो पानी की कमी और उपर से प्रचंड गरमी ने यहां के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है़ स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके के कुएं और तालाब आदि सूख गये हैं.

इसके अलावा नलों का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है़ नल से पानी नहीं निकलने की वजह से परेशानी और अधिक बढ़ गयी है़ जल संकट का सबसे अधिक असर मुस्तफानगर तथा मालगांव ग्राम पंचायत के साहापुर,लेहन्डा,रघुनाथपुर,मुकुंदपुर,धोबैल,पश्चिमकुनार,गोगरा,पहाड़पुर,महेशडांगा,मालगांव,पलिहार आदि गांवों पर पड़ा है़ इन इलाकों की आबादी करीब तीस हजार के आसपास है़ पीने की पानी तक के लिए लोग तरस रहे हैं. इस भीषण जलसंकट की वजह से आमन धान के फसल को भारी नुकसान हो रहा है़ पानी नहीं होने की वजह से संचाइ कर पाना संभव नहीं हो रहा है और फसल खेत में ही सूख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस भीषण संकट के बीच भी प्रशासन की ओर से आमलोगों की कोइ मदद नहीं की जा रही है़ कइ बार इस समस्या की जानकारी प्रशासन को दी गयी़ फिर भी कोइ कदम नहीं उठाया गया़ ऐसा नहीं है कि इस इलाके में पानी की किल्लत पहली बार हो रही है़ हर साल ही गरमी में यह समस्या होती है़ इस बार इसने कुछ अधिक गंभीर रूप धारण कर लिया है़ पिछले वर्ष भी यहां के लोगों को पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ा था़ तब भी प्रशासन से मदद की गुहार लगायी गयी थी़ उसके बाद भी कोइ लाभ नहीं हुआ़ ना तो ग्राम पंचायत और ना ही ब्लॉक प्रशासन द्वारा कोइ कदम उठाया जा रहा है़ ग्रामवासी मो़ राज,अब्दुल हलीम,मनीराम बीबी,रहिमा बेगम आदि ने बताया कि पानी की इतनी कमी है कि पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है़ नहाने और सिंचाइ के लिए पानी कहां से लायें.

क्या कहते हैं अधिकारी
कालियागंज के बीडीओ मोहम्मद जकारिया ने माना है कि दो ग्राम पंचायतो के कइ गांवों में पानी की किल्लत है़ वह हालात पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि पानी की समस्या दूर करने के लिए नगरपालिका से बातचीत की जा रही है़ नगरपालिका से पानी के टैंकरों को प्रभावित इलाके में भेजा जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >