जलपाईगुड़ी. मंगलवार देर रात गश्त पर निकले जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) विद्युत तरफदार को नयी जिंदगी मिली. धूपगुड़ी ब्लॉक के नाथुआ से वह गश्त के लिए निकले थे. खुट्टीमारी जंगल के बीच से होते हुए राज्य सड़क से उन्हें बानारहाट जाना था. लेकिन रास्ते में वह हाथियों के दल के सामने पड़ गये. […]
जलपाईगुड़ी. मंगलवार देर रात गश्त पर निकले जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) विद्युत तरफदार को नयी जिंदगी मिली. धूपगुड़ी ब्लॉक के नाथुआ से वह गश्त के लिए निकले थे. खुट्टीमारी जंगल के बीच से होते हुए राज्य सड़क से उन्हें बानारहाट जाना था. लेकिन रास्ते में वह हाथियों के दल के सामने पड़ गये. खुट्टीमारी जंगल के बीच स्थित वन बंगलो से एक किलोमीटर दूर ही पहुंचे होंगे कि उनके ड्राइवर महेंद्र तामांग ने हाथियों का झुंड देखा. सुरक्षा के लिहाज से उस समय गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. इसकी वजह से गाड़ी हाथियों के काफी करीब तक पहुंच गयी. तेज रफ्तार में ही चालक ने ब्रेक लगा दिया. इसकी वजह से गाड़ी बेकाबू हो गयी और सड़क किनारे के एक बड़े पेड़ से टकरा गयी. गाड़ी के चालक महेंद्र तामांग और सुरक्षाकर्मी चंदन राय बुरी तरह जख्मी हो गये. उनके सिर और नाक में गंभीर चोट आयी.
वहीं गाड़ी में पीछे बैठे पुलिस उपाधीक्षक के पांव में लोहे का एक टुकड़ा लगा. इससे उनके पैर की एक उंगली फट गयी. पुलिस उपाधीक्षक ने खुद धूपगुड़ी थाने के आइसी संजय दत्त को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायल पुलिस उपाधीक्षक व अन्य लोगों को धूपगुड़ी अस्पताल लेकर आये. वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों केा जलपाईगुड़ी भेज दिया गया. रात में ही जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में उनका इलाज किय गया. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि विद्युत तरफदार के पांव की एक उंगली में चार टांके लगाये गये हैं. सभी घायलों का सीटी स्कैन कराया गया है.
अस्पताल के अधीक्षक गयाराम नस्कर ने बताया कि किसी की स्थिति चिंताजनक नहीं है. जल्द ही सभी स्वस्थ हो जायेंगे.पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि वह पहले भी इस इलाके में गश्त करते रहे हैं. कई बार हाथियों से सामना भी हो चुका है. पर इस बार हम अचानक ही हाथियों के बहुत नजदीक आ गये. इसके चलते चालक ने रफ्तार में ही ब्रेक लगा दिया और हादसा हो गया.