पहली बार बंगाल में भ्रष्टाचार की बात : जीवेश

सिलीगुड़ी. देश की आजादी के बाद पहली बार बंगाल के विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार मुद्दा बना है. तृणमूल सरकार के समय में हुआ सारधा से लेकर नारदा तक के घोटालों की जांच करा आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना ही माकपा-कांग्रेस गंठबंधन सरकार की प्राथमिकता होगी. यह दावा माकपा जिला संयोजक जीवेश सरकार ने किया […]

सिलीगुड़ी. देश की आजादी के बाद पहली बार बंगाल के विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार मुद्दा बना है. तृणमूल सरकार के समय में हुआ सारधा से लेकर नारदा तक के घोटालों की जांच करा आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना ही माकपा-कांग्रेस गंठबंधन सरकार की प्राथमिकता होगी. यह दावा माकपा जिला संयोजक जीवेश सरकार ने किया है.

माकपा ने चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा हमले किया जाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के पदस्थ अधिकारी की अविलंब तबादले की मांग की. माकपा का कहना है कि प्रशासन स्वंय संविधान के विरुद्ध कार्य कर रहा है.

रविवार को एक पत्रकार सम्मलेन को संबोधित करते हुए माकपा के जिला संयोजक जीवेश सरकार ने बताया कि सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसीपी पद पर कार्यरत एक अधिकारी तृणमूल का होकर प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी का नागरिक होने के बाद वह अधिकारी किस आधार पर चुनाव के समय सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत हैं.
पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा सीट के कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार दिलीप सिंह ने बताया चुनाव प्रचार में तृममूल कार्यकर्ता माकपा को प्रचार करने से रोक रहे हैं. शनिवार की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिन में तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने माकपा कार्यकर्ताओं को फूलबाड़ी-2 ग्राम पंचायत के जुगीभीट्टा इलाके में चुनाव प्रचार ना करने की धमकी दी थी. शाम के वक्त प्रचार के दौरान उनकी उपस्थिति में अचानक हमला किया गया. इस घटना के बाद माकपा की ओर से हमलावरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. श्री सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि माकपा कार्यकर्ताओं पर किये गये हमले की घटना को नजरअंदाज करते हुए पुलिस ने माकपा के कुछ कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन जान-बूझ कर माकपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए इस तरह का कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की गयी है.

माकपा के जिला संयोजक श्री सरकार ने माकपा उम्मीदवार दिलीप सिंह को तृणमूल उम्ममीदवार से काफी आगे बताया है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम व सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव में हुए मतदान के अनुसार दिलीप सिंह तृणमूल उम्मीदवार गौतम देव के मुकाबले पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. जीत का दावा करते हुए माकपा उम्मीदवार श्री सिंह ने कहा कि जिस विकस का प्रचार तृणमूल कर रही है, वास्तविकता यह है कि रास्ते पर पत्थर ठोकने और नील-सादा रंग करने के अलावा कोई काम ही नहीं किया गया है. माकपा सरकार के समय से अधिक ना तो प्राथमिक और ना ही उच्च विद्यालय और ना ही कॉलेज बनाये गये हैं और ना ही रोजगार के लिये कदम उठाया गया है. बल्कि सिर्फ घोटाला और लूट हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >