गौतम देव पर चुनाव आचार संहिता तोड़ने का आरोप

सिलीगुड़ी. डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गौतम देव पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. आरोप है कि उन्होंने बगैर पुलिस की अनुमति के धूपगुड़ी में एक रैली निकाली. गौतम देव ने मंगलवार को धूपगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मिताली राय के लिए चुनाव प्रचार […]

सिलीगुड़ी. डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गौतम देव पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. आरोप है कि उन्होंने बगैर पुलिस की अनुमति के धूपगुड़ी में एक रैली निकाली. गौतम देव ने मंगलवार को धूपगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मिताली राय के लिए चुनाव प्रचार किया.

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने भारी संख्या में समर्थकों के साथ एक रैली निकाली. माकपा नेता जयंत मजूमदार ने कहा है कि यह रैली बगैर चुनाव आयोग के इजाजत की निकाली गई है. उन्होंने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया. श्री मजूमदार ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री हर दिन ही आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इस मामले को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करायी है.

इस मामले में गौतम देव ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. जलपाईगुड़ी सदर महकमा शासक तथा महकमा चुनाव अधिकारी सीमा हालदार ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >