सिलीगुड़ी के भाजपा नेताओं में टिकट के लिए मची होड़

सिलीगुड़ी. बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से टिकट पाने के लिए भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं में होड़ मच गयी है. सिलीगुड़ी क्षेत्र के कई नेता-कार्यकर्ता टिकट के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा युवा मोरचा की सिलीगुड़ी जिला इकाई के उपाध्यक्ष […]

सिलीगुड़ी. बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से टिकट पाने के लिए भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं में होड़ मच गयी है. सिलीगुड़ी क्षेत्र के कई नेता-कार्यकर्ता टिकट के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा युवा मोरचा की सिलीगुड़ी जिला इकाई के उपाध्यक्ष व युवा विंग के चुनाव पर्यवक्षेक राजीव मिश्रा ने भी जिला नेतृत्व के पास उम्मीदवारी का दावा किया है. उन्होंने इसके लिए जिलाध्यक्ष अरुण सरकार के पास लिखित आवेदन भी किया है.

राजीव मिश्रा ने बताया कि पार्टी के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ताओं ने एक मीटिंग कर सिलीगुड़ी से युवा प्रत्याशी खड़ा करने का फैसला लिया है. इसमें सर्वसम्मति से मेरे नाम का प्रस्ताव पास हुआ. मीटिंग में मौजूद सभी नेता-कार्यकर्ताओं ने मेरे नाम पर सहमति जतायी. मीटिंग में लिए गये निर्णय के आधार पर ही श्री मिश्रा ने अपने खेमे के दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिला नेतृत्व के पास टिकट के लिए आवेदन किया है. हालांकि उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्णय को ही सर्वोपरि बताया है.

उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे योग्य उम्मीदवार मानकर टिकट देगी, वह उन्हीं के समर्थन में और पार्टी की साख बचाने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. अगर मुझे टिकट मिलता है तो मैं भाजपा की नीति-आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित के पैगामों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >