श्री देव ने कहा कि नये भवन के निर्माण हेतु दीदी ने क्लब को 20 लाख रूपये का आर्थिक अनुदान भी दिया है. उन्होंने अपनी तरफ से भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस सहयोग के लिए क्लब के अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने जहां सीएम एवं एसजेडीए को धन्यवाद दिया वहीं, गौतम देव का शुक्रिया अदा किया. क्लब के महासचिव अंशुमान चक्रवर्ती ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों, कस्बों व गांवों से विभिन्न कार्यों से सिलीगुड़ी आनेवाले मीडिया कर्मियों को यहां ठहरने, खाने-पीने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. श्री चक्रवर्ती ने समारोह के दौरान एलान करते हुए कहा कि क्लब के नये भवन के निर्माण के बाद ऐसे मीडिया कर्मियों के लिए यहां समुचित सुविधा रहेगी.
इस मौके पर मौजूद बतौर अतिथि समाजसेवी आनंद मित्तल व निरंजन मित्तल ने भी क्लब के नये भवन के निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर एसजेडीए की सीइओ आर विमला, तणमूल के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष रंजन सरकार उर्फ राणा, पर्यटन उद्योग से जुड़े संस्था एथवा के प्रमुख साम्राट सान्याल व अन्य विशिष्ठ व्यक्ति मौजूद थे. समारोह का कुशल संचालन सव्यसाची भट्टाचार्य ने किया. समारोह के दौरान क्लब के उपाध्यक्ष बैजू अग्रवाल,कोषाध्यक्ष कुंदन येलमो, दीपदेंदु दत्त, इरफान-ए-आजम, कुहेली सरकार समेत अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे़.
