कालियागंज के दासियापीर इलाके में चोरी

कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाना अंतर्गत दासियापीर बंधु इलाके में चोरी की घटना घटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को उस इलाके में रहने वाले साधु चरण दास के घर में चोरी हुई है. घर में कोई नहीं था. इसी का लाभ उठाकर चोर घर में […]

कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाना अंतर्गत दासियापीर बंधु इलाके में चोरी की घटना घटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को उस इलाके में रहने वाले साधु चरण दास के घर में चोरी हुई है.
घर में कोई नहीं था. इसी का लाभ उठाकर चोर घर में घुस गये और नकदी तथा करीब एक लाख रुपये के सोने के गहने लेकर चलते बने. खबर मिलते ही कालियागंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. साधु चरण दास ने इस मामले को लेकर कालियागंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >