माल महकमा इलाके में आग लगने से चार घर जले

जलपाईगुड़ी : माल महकमा के लिस रिवर चाय बागान के फूलबाड़ी बाजार लाइन के चार घरों में अचानक आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यवसायी राम निराखन शा नामक एक व्यवसायी के घर व दुकान सहित आस-पास के तीन घर आग की चपेट में आ गये. घटना की जानकारी मिलते ही सेनावाहिनी के […]

जलपाईगुड़ी : माल महकमा के लिस रिवर चाय बागान के फूलबाड़ी बाजार लाइन के चार घरों में अचानक आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यवसायी राम निराखन शा नामक एक व्यवसायी के घर व दुकान सहित आस-पास के तीन घर आग की चपेट में आ गये.

घटना की जानकारी मिलते ही सेनावाहिनी के दमकल कर्मी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गये. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मालबाजार दमकल कर्मी इंजन के साथ काफी देरी से पहुंचे. आग लगने की वजह से घर के भीतर रखा रुपया, गहना, कपड़े आदि सब कुछ जल कर राख हो गया. करीब चार घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया.

पीड़ित परिवारों से मिली जानकारी के अनुसार आग की वजह से करीब दस लाख की क्षति हुई है. आग लगने का कारण का पता नहीं लग पाया है. दमकल इंजन के देरी से पहुंचने की वजह से स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों का घेराव कर विरोध जताया. उनका कहना है कि आग लगने के बाद मालबाजार दमकल कार्यालय में फोन करने पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया. इसके बाद माल थाने में फोन कर दमकल को जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >